फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: काली माता मंदिर क्षेत्र की गलियों में कचरा, नालियों में गंदगी

Thu, 06 Jun 2024 04:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड पांच में सफाई नहीं, डेंगू और मलेरिया का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड पांच के काली माता मंदिर क्षेत्र की गलियों और नालियों की सफाई नहीं होने से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के बावजूद गली-मोहल्लों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में जहां कचरा फैला है वहीं, नालियां गंदगी से पटी हैं, जिससे मक्खी और मच्छर पनपने से डेंगू और मलेरिया का खतरा है। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी यहां कई-कई दिन नहीं पहुंचते हैं।
स्थानीय निवासी अर्जुन, सुनील, संजीव कुमार, शुभम कुमार और कुलदीप कुमार ने बताया यहां सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शिकायत करने के बाद एक दिन सफाई होती है उसके बाद फिर से वैसी ही स्थिति हो जाती है। सफाई कर्मचारी कई-कई दिन तक नदारद रहते हैं। यह काफी चिंताजनक है। नगर परिषद को स्वयं यहां सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करवाना चाहिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा नियमित रूप से जारी है। लेकिन, गलियों और नालियों में आने वाली गदंगी की सफाई नहीं होती है। प्रशासन से अपील है कि यहां सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए अन्यथा लोग प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे संज्ञान में ऐसी शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो जानकारी लेकर सफाई कर्मचारियों को जरूरी निर्देश जाएंगे। उक्त क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
-नितिन गुप्ता, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें