फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मूसलाधार बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, तीन घायल

Sun, 07 Jul 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत कोटली वाला के आंसू गांव में सुबह पांच बजे की घटना
विज्ञापन

तीनों घायल जीएमसी में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत कोटली वाला के गांव आंसू में मूसलाधार बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। यह घटना सुबह पांच बजे की है। घायलों को स्थानीय लोगों ने जीएमसी पहुंचाया, जहां पर उपचार जारी है। घायलों की पहचान सतपाल (46) पुत्र कृष्ण चंद, पत्नी आशु देवी (40) व बेटा दानिश (08) पुत्र सतपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पांच बजे मूसलाधार बारिश के बीच आंसू में कच्चे मकान की दीवार गिरने से परिवार के तीन सदस्य मलबे के नीचे दब गए। गनीमत रही कि सतपाल का बड़ा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था। दीवार गिरने की आवाज सुन कर दौड़ा और माता-पिता व भाई को घायल अवस्था में बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। पूर्व सरपंच निशा देवी ने बताया कि प्रशासन ने फौरी तौर पर प्रभावित परिवार को कंबल व टेंट दिए हैं। मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रशासन से मांग है कि प्रभावित परिवार की मदद की जाए। यह एक गरीब परिवार है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले भी इनका पक्का घर बनाने के लिए फार्म भरा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन, इस बार वह फिर से फार्म भरकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने का प्रयास किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारिका नाथ ने बताया कि उन्हें सुबह पांच बजे गांव आंसू में मकान की दीवार गिरने की सूचना मिली थी। घटना में सतपाल व उनकी पत्नी और बेटे को इलाज के लिए जीएमसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें