फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दूसरे दिन बारिश जारी, पस्सियां गिरने से कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज भी सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी, जनजीवन भी अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। मौसमी पूर्वानुमान के चलते लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिले में पस्सियां गिरने से कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही।
हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को ज्यादा बारिश तो नहीं हुई है लेकिन 48 घंटों के लिए जारी अलर्ट के मुताबिक भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने भी सोमवार के बाद अब मंगलवार को भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शनिवार रात से शुरू हुए बारिश के इस सिलसिले से सोमवार को भी दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर आवाजाही पर पड़ा है जहां भूस्खलन से मार्ग बंद होने से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधमपुर- मनवाल के बीच धार रोड़ पर दुधर नाले के समीप सोमवार सुबह भूस्खलन से ढाई घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
उधमपुर-पंचैरी मार्ग पर चूब्बु नाले में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने पर मजबूर हैं। इसके अलावा रामनगर के निंबला में भी उधमपुर रामनगर सड़क धंसने का खतरा पैदा हो गया है। उधर नदी नाले उफान पर आ जाने से बिना पुल और सड़क वाले इलाकों की आवाजाही बंद हो गई है और जरूरी कामों के लिए जाने वाले लोगों को जान को जोखिम में डालकर आरपार आना-जाना पड़ रहा है।

प्रशासन की लोगों को सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन की तरफ से भी जिला वासियों के लिए चेतावनी की एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें लोगों से सतर्क रहने, नदी नालों, बाढ़ और भूस्खलन की आशंकाओं वाले स्थानों से दूर रहने, गैर जरूरी यात्राओं को टालने इत्यादि की सलाह दी गई है।
साथ ही लगातार बारिश के चलते खासकर दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के लोगों में जरूरी सामान की आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया है। अधिकारियों को भी हालात पर नजर रखने और अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

कच्चे घरों के लिए खतरा बरककार
बारिश के दौरान कच्चे घरों के गिरने का खतरा फिलहाल बरकरार है। जिला के कई ग्रामीण इलाकों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से कच्चे घरों को नुकसान भी हुआ है। पखलाई, लाड़, सुलगार, घाेरड़ी पश्चिम पंचायत, पंचैरी व मौंगरी से इसके कुछ मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं। फिलहाल बारिश का अलर्ट अभी जारी है और प्रशासन ने खासतौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें