रियासी।हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का पोस्टर रिलीज करते अधिकारी।फोटो, संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र शर्मा व जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक गुप्ता ने सोमवार को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का पोस्टर रिलीज किया। कार्यक्रम को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से करवाया गया था। महासंघ की तरफ से इस अभियान को एक सितंबर तक देश के पांच लाख स्कूलों तक करने का लक्ष्य है। अभियान को पूरा करने में शिक्षा विभाग के शिक्षक लगे है। मौके पर महासंघ के प्रदेश प्रधान रत्न शर्मा, उपप्रधान मंजीत सिंह, कार्यकारी सदस्य प्रदीप कुमार बंसी लाल शास्त्री, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। विकसित भारत 2047 के विजन को देखते हुए युवाओं के लिए यह लक्ष्य रखा गया है।