फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कांग्रेस नेताओं ने काली पटि्टयां बांधकर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
रोष रैली निकलकर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की वर्षगांठ को ब्लैक डे के रूप में मनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से हमारी रियासत, हमारा हक अभियान को लेकर मंगलवार को काली पटि्टयां बांध कर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर एक रोष रैली निकाली गई। जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में शहर के धार रोड़ पर बाड़ेयां से शुरु हुई यह रोष रैली सलाथिया चौक तक पहुंची और वहां धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मांग की गई कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस रोष रैली पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया, पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र भगत, शकील शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से शामिल रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा और बाजुओं पर काली पटि्टयां बांध रखी थी और हमारी रियासत हमारा हक, व हम लेके रहेंगे अपना हक आदि के नारे लगा रहे थे। रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित मगोत्रा ने कहा कि आज ही के दिन अनुच्छेद 370 को हटाकर हमसे हमारी रियासत के दर्जे को छीना गया था, जिसे हम हर साल ब्लैक डे के तौर पर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर एक रियासत थी और विशेषाधिकार प्राप्त थे लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने न सिर्फ इसके विशेषाधिकार को खत्म कर इसे दो हिस्सों में विभाजित कर दिया बल्कि इसके राज्य का दर्जा भी छीन लिया और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। जिसे आज तक वापस नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें