उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (एसकेपीए) में वीरवार को पीपिंग सेरेमनी हुई। इसमें एसकेपीए के निदेशक एडीजीपी गरीब दास ने नवपदोन्नत पुलिस अधीक्षक आशीष गुप्ता को पद प्रदान किया।
समारोह में अकादमी के उप निदेशक (इनडोर/प्रशिक्षण) एसएसपी राजिंदर कुमार गुप्ता, उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी राजेश बाली, सीपीओ राकेश संब्याल, एडी (प्रशासन) डीएसपी अनरूप शर्मा, डीएसपी सुनील कुमार साहनी, निदेशक एसकेपीए के निजी सचिव डीएसपी रियाज अहमद, सीनियर पीओ चंद्र लेखा तथा सीनियर पीओ अमित प्रकाश सहगल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।