फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव : अंतिम सूची जारी, मैदान में 11 उम्मीदवार

विज्ञापन
उधमपुर। चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए नामांकित उम्मीदवारों की फाइनल सूची की जानकारी देते चुना
विज्ञापन
उधमपुर। एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज उधमपुर के छह महत्वपूर्ण पदों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। अब 11 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में चुनाव समिति के सदस्य रवि मलगुरिया ने जानकारी दी कि कुल 16 फार्म बिक्री हुए थे। इनमें से कुल 12 फार्म भरने के बाद जमा किए गए थे। इसके तहत सभी छह पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे लेकिन बाद में सचिव पद के एक दावेदार अशोक सचदेवा ने दूसरे उम्मीदवार सतपाल सल्लन के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है।
इसके बाद अब कुल 11 उम्मीदवार मैदान में शेष हैं। इनमें भी सचिव पद निर्विरोध चुने जाने के बाद कुल पांच पदों पर ही मुकाबला होना है। इनमें अध्यक्ष पद के लिए नीरज गुुप्ता और शाम स्वरूप गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए ऋषि गुप्ता और सुनील गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजेश गुप्ता और दीपांकर गुप्ता, महासचिव के लिए उमेश महाजन और सुभाष गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहन लाल शर्मा और संजय भूषण गुप्ता मैदान में हैं। कुल 334 पंजीकृत मतदाता अपना पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर पाएंगे।
विज्ञापन

सदस्यों ने बताया कि पांच साल के बाद हाईकोर्ट के निर्देशानुसार होने जा रहे इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए करतार सिंह (सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। रवि मलगुरिया, नरेश खजूरिया और संजीव सिंह चुनाव समिति के सदस्य नामित किए गए हैं।
चुनाव की सभी प्रक्रियाएं डीएन पैलेस उधमपुर में संपन्न कराई जा रही हैं। 10 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। आज उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के बाद आठ सितंबर को सुबह नौ से शाम को चार बजे तक उक्त स्थान पर मतदान होगा। शाम पांच से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें