फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों ने जानी जांच की बारीकियां

Tue, 16 Jan 2024 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में हुआ प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
विज्ञापन

25 अधिकारियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नए जांच अधिकारियों के बीच जांच कौशल और तकनीक प्रदान करने के लिए उधमपुर
जिला पुलिस लाइन में सोमवार को एक प्रशिक्षण सत्र हुआ, जिसका उद्घाटन एसएसपी उधमपुर जोगिंदर सिंह ने किया। इसमें 25 पुलिस अधिकारियों को जांच कौशल की बारीकियां बताई गईं। इन प्रतिभागियों को जांच में आगे के प्रशिक्षण के लिए आईओ के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने पेशेवर जांच कौशल की आवश्यकता और जांच कौशल को बढ़ाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण सत्रों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य अपराधों की त्वरित और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित करना है। अभियोजन शाखा के विशेषज्ञों और पुलिस के वरिष्ठ जांच अधिकारियों ने बतौर संसाधन व्यक्ति हिस्सा लेकर जानकारी प्रदान की। इसमें जांच से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे जब्ती ज्ञापन, पुलिस, न्यायिक रिमांड, सांइटिफिक, डिजिटल साक्ष्य का संग्रह, अपराध स्थल, मौके पर एफएसएल टीम की सेवाओं का उपयोग आदि को शामिल किया गया। कार्यक्रम में एएसपी अनवर उल हक, डीएसपी मुख्यालय एस. गुरमीत सिंह, डीएसपी डीएआर शाहिद नाहीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें