फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जंगल गली में दो महीने से बिजली बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जंगल गली के बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
- लकड़ी के खंभों के सहारे की जा रही बिजली की आपूर्ति पर लोगों ने रोष जताया
विज्ञापन

- विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया, उधमपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचैरी तहसील के जंगल गली के सुखाल गली गांव में कमजोर बिजली ढांचे के कारण बीते दो महीनों से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बिजली की आपूर्ति के लिए लगाए गए लकड़ी के खंभे विभाग जल्द हटाए।
उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द गांव में बिजली ढांचे में सुधार कर इस परेशानी को दूर किया जाए अन्यथा वे पीडीडी कार्यालय उधमपुर के बाहर धरना लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय समाज सेवक कुलदीप सिंह ने कहा कि गांव में दो महीनों से बिजली आपूर्ति बंद है। इस कारण गांव के 30 परिवार परेशान हैं। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधरे में डूब जाता है। लोगों को खाना बनाने के लिए भी परेशान होना पड़ता है और बच्चे दीयों की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय बरसात का मौसम है। रात में जंगली जानवरों के अलावा विषैले जीवों का खतरा भी बना रहता है। उधर गांव में बिजली आपूर्ति के लिए ज्यादातर खंभे लकड़ी के लगाए गए हैं। पेड़ों पर तार बांध कर बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके चलते कई जगहों पर तार टूट कर जमीन पर लटक रहे हैं। कुछ तार खेतों में गिरे पड़े हैं। इसलिए बिजली विभाग की ये लापरवाही एक तो लोगों और मवेशियों की जान के लिए खतरा पैदा कर रही हैं और दूसरा बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी समय से बिजली विभाग से समस्या का हल निकालने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारी हर बार टालमटोल कर देते हैं। इसलिए आज उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। हम प्रशासन और बिजली विभाग को यह बताना चाहते हैं कि अगर एक सप्ताह के भीतर बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो पूरा गांव अपने परिवारों को साथ लेकर बिजली विभाग कार्यालय उधमपुर के बाहर धरना देगा। हम वहां से तब नहीं हटेंगे जब तक हमारा मसला हल नहीं होगा। प्रदर्शन में स्वर्णा देवी, बबली देवी, प्रीति देवी सहित काफी संख्या में गांववासी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें