फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पंचैरी पीएचसी में कमरा तैयार होने के एक साल से नहीं लगी एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) पंचैरी में एक्सरे मशीन लगाने के लिए एक साल से कमरा तैयार किया गया है लेकिन अब तक मशीन नहीं लग पाई। मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है। या फिर लोग अधिक पैसे खर्च कर निजी क्लीनिकों से एक्सरे कराने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि इस पीएचसी पर पंचैरी के साथ-साथ आसपास के कई क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर हैं। लंबे समय से सेंटर में एक्सरे मशीन न होने को लेकर लोग परेशान हैं। वे विभाग से मशीन लगाने की कई बार मांग कर चुके हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीन लगाने के लिए कमरा भी तैयार किया गया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी एक्सरे मशीन नहीं लग पाई है। सेंटर में आने वाले मरीज काफी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

पंचैरी के आसपास की तकरीबन 25 हजार की आबादी इसी पीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर है लेकिन यहां एक्सरे की सुविधा न होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है। ब्लॉक पंचैरी का मुख्य अस्पताल होने के चलते विभिन्न क्षेत्रों से लोग यहां उपचार करवाने के लिए आते हैं। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द सेंटर में एक्सरे मशीन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट..
पीएचसी में एक्सरे मशीन तो आ गई है लेकिन फंड के अभाव के चलते मशीन नहीं लग पाई है। जल्द ही फंड जारी होते ही सेंटर में एक्सरे मशीन लगा दी जाएगी ताकि मरीजों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।
-डॉ. शफाकत जरगर, बीएमओ, पंचैरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें