फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर-पखलाई मार्ग पर भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते उधमपुर से पखलाई की ओर जाने वाले 14 किलोमीटर सड़क मार्ग का एक किलोमीटर हिस्से में भूस्खलन होने से बुधवार को वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस कारण लोगों को एक किलोमीटर तक पैदल चलकर सफर तय करना पड़ा।
बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क मार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन होने व पहाड़ों से मलबा गिरने से सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। इस संदर्भ में पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि पहले ही इस क्षेत्र में यात्री वाहनों की बहुत कमी है। स्लमेह पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद तकरीबन पिछले डेढ़ साल से लोगों को यात्री वाहनों की कमी से जूझना पड़ रहा है। पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में चलने वाले यात्री ऑटो की आवाजाही भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर तक सड़क मार्ग को क्षति पहुंची है। लोगों को पैदल आना-जाना पड़ रहा है। इससे पहले भी इलाके के लोग इस सड़क मार्ग की मरम्मत कराने की प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। बारिश के चलते भूस्खलन होने से एक किलोमीटर तक सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें