फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: निशुल्क बस सेवा के लिए महिलाओं में रहती है मारामारी, बुकिंग काउंटर खुलना जरूरी

विज्ञापन
उधमपुर स्टैंड पर ई बस में चढ़ने के लिए दौड़ लगाती महिलाएं 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क सरकारी बस सेवा तो शुरू कर दी है लेकिन इसके लिए न तो किसी तरह के बुकिंग काउंटर बनाए गए हैं और न ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं में मारामारी रहती है।
इसके चलते बस में चढ़ने के लिए महिलाओं में होड़ मची रहती है। सीटों से अधिक सवारी होने पर धक्कामुक्की तक हो जाती है। उधमपुर से जम्मू के बीच दो ई-बसें चलती हैं लेकिन सवारी अधिक होने के कारण यहां महिलाओं में बस में सवार होने के लिए हर दिन मारामारी रहती है। कई बार तो नौबत हाथापाई तक भी पहुंच जाती है।
विज्ञापन


बता दें कि अप्रैल 2025 से सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में सफर निशुल्क कर दिया है। आधार कार्ड दिखाकर वे इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। ऐसे महिलाओं को बस में सवार होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। उधमपुर के ई- बस स्टैंड पर कमजोर, बीमार, बुजुर्ग और खासकर छोटे बच्चों के साथ बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को कई बार घंटों इंतजार के बाद भी मौका नहीं मिलता है। उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महिलाओं ने सरकार से निशुल्क बस सेवा के लिए बुकिंग काउंटर स्थापित करने की मांग की है अथवा ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने को कहा ताकि परेशानी से राहत मिल सके। इससे सवारी समय पर पहुंच कर सीट बुक करवा पाएगी और देर से पहुंचने वालों को भी सीटों की उपलब्धता की जानकारी रहेगी। धक्कामुक्की जैसी नौबत नहीं आएगी।
-
कोट..
इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। संबंधित विभाग से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
-पवन कुमार गुप्ता, विधायक, उधमपुर पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें