फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजपूत सभा के सदस्यों ने पैंथल ब्लॉक में की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। राजपूत समुदाय के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित श्री अमर क्षत्रीय राजपूत सभा पुरानी मंडी जम्मू ने पैंथल ब्लॉक में मंगलवार को बैठक की। इस दौरान सभा ने समुदाय के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई घोषणा की।
महासचिव मंगलेश्वर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यकारी सदस्य सेवानिवृत्त ईटीओ नरिंदर सिंह ने बैठक का संचालन किया। सभा ने विधवाओं के लिए पेंशन योजना शुरू की जिसका उद्देश्य उन्हें वित्तीय सहायता और सुरक्षा प्रदान करना है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम की घोषणा की गई ताकि उनकी शिक्षा में सहायता की जा सके। सभा ने गरीब लड़कियों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के युवा विंग का नेतृत्व इशेरी सिंह अध्यक्ष के रूप में करेंगे। धीरज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विक्रम सिंह उपाध्यक्ष होंगे। सभी ने समुदाय के उत्थान के लिए अथक प्रयास करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें