फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेवात से पहुंचा मानवता का काफिला, जरूरतमंदों की मदद की

विज्ञापन
उधमपुर। मेवात से आए संस्था के सदस्यों पीड़ितों का राहत सामग्री बांटते हुए। संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। हरियाणा के मेवात क्षेत्र से जुड़ी जमायते उलेमा-ए-हिंद संस्था के सदस्यों ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आपदा प्रभावित लोगों की मदद की। उन्होंने जरूरतमंदों तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया और हर संभव सहायता देने की कोशिश की।
विज्ञापन

जिले में हाल ही आई भारी बारिश और भूस्खलन के बाद कई गांव प्रभावित हुए हैं। कई घराें को नुकसान हुआ है। लोग बेघर हो गए और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें मिलना मुश्किल हो गईं। इस आपदा के बाद हरियाणा के जमायते उलेमा -ए-हिंद की संस्था के लोगों ने इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए राहत कार्य शुरू किया। इस दल ने प्रभावित इलाकों में दौरा कर स्वयं अपनी निगरानी में सहायता बाटीं।
उन्होंने हर पीड़ित तक राहत पहुंचाने की कोशिश की चाहे वह किसी भी जाति या समुदाय का हो। संस्था के एक प्रतिनिधि नसीम अहमद ने बताया कि यहां किसी पहचान या प्रचार के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत के नाते आए है। हमारा मकसद सिर्फ जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरत पड़ी तो दोबारा सहायता के लिए तैयार रहे गए और जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते हर संभव सहायता कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें