फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पीएमजीएसवाई विभाग 1.31 करोड़ की लागत से करवाएगा सड़क निर्माण

Sat, 30 Aug 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक पंचैरी के बरे से बकरु तक पांच किलोमीट बनाई जाएगी सड़क
विज्ञापन

उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से ब्लॉक पंचैरी के बरे से बकरु तक 1 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से पांच किलोमीटर तक सड़क बनाने को लेकर पिछले साल क्षेत्र का सर्वे किया गया था। इसके बाद विभाग की ओर से डीपीआर बनाकर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी।
मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों की वर्षोंं पुरानी मांग पूरी होने पर गांववासियों में खुशी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्र में सड़क न होने के चलते रोजाना लोगों को पैदल पांच किलोमीटर का सफर तय करके आना जाना पड़ता था। गांववासियों में रघुवीर सिंह, गौरी शंकर, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राम लाल, शंकर सिंह सहित अन्य ने बताया कि सड़क न होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर वह लोग कई बार सरकार व प्रशासन से गुहार लगा चुके थे। जिसके बाद सरकार की ओर से उनके क्षेत्र में सड़क बनाने को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पहली बार उनके क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से क्षेत्र में सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होती है वैसे ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि क्षेत्रवासियों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
- अंकुश शर्मा, नोडल आफिसर पीएमजीएसवाई विभाग

रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें