फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंगरी के लोगों ने शहर पहुंच कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मोंगरी तहसील के विभिन्न रूट पर यात्री वाहनों की कमी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को शहर पहुंच कर डीसी कार्यालय के बाहर यातायात विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी ग्रामीणों ने अपनी परेशानी को एडीसी के सामने रखा। ग्रामीणों ने बताया कि वाहनों की कमी के कारण ग्रामीणों की परेशानियों लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरपंच यशपाल, पूरव, राहुल व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आज तक वाहनों की कमी की परेशानी को प्रशासन व यातायात विभाग ने दूर नहीं किया है। उन्होंने बताया कि यात्री वाहनों की कमी के कारण हर रोज यात्री वाहन ओवर लोड होकर चलते हैं और यही वाहन कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि यातायात विभाग की तरफ से दुब्बीगली रूट पर यात्री वाहन नहीं चलाया जा रहा है। इसके कारण दुब्बीगली के साथ गलियोत, नाली निक्का, दमनोत व अन्य कई पंचायतों के ग्रामीण हर रोज परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इन ग्रामीणों को पैदल सफर कर मुख्य मार्ग पर तक पहुंचना पड़ता है और फिर यात्री वाहनों में सवार होकर शहर या फिर मोंगरी पहुंचते हैं। यात्री वाहनों की कमी के कारण हर रोज विद्यार्थी भी परेशान हो रहे हैं। स्कूल जाने के लिए विद्यार्थियों को यात्री वाहन नहीं मिल रहा है और मजबूरन विद्यार्थी कई किलोमीटर का पैदल सफर कर स्कूल पहुंच रहे हैं। यातायात विभाग ने कुछ महीने पहले दुब्बीगली के लिए एक बस चलाई थी। कुछ समय तक बस तो चली, लेकिन अचानक बस बंद हो गई और फिर आज तक बस नहीं चल सकी है। कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परेशानी को यातायात विभाग के अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया, इसलिए आज सभी मजबूर व परेशान होकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर अब भी उनकी परेशानी को दूर नहीं किया तो आने वाले दिनों में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें