फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में लोक विकास दल ने मनाया विलय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। लोक विकास दल की ओर से सलाथिया चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर जम्मू-कश्मीर का विलय दिवस मनाया गया। प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विलय के सूत्रधार रियासत जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सलाथिया ने कहा कि विलय दिवस का जम्मू-कश्मीर व देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है। 26 अक्टूबर को 1947 को महाराजा ने भारत के तत्कालीन गर्वनर जनरल लार्ड माउंटबेटन के साथ विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। जिसके बाद से जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन गया था। उन्होंने कहा कि लोक विकास दल की ओर से नगर के सलाथिया चौक पर विलय दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि जम्मू कश्मीर के तमाम लोगों की मांग के बावजूद विलय दिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित नही हो पाई है। उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मांग करते हुए विलय दिवस 26 अक्टूबर तथा 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंन तमाम जनता से अपील की कि वे विलय दिवस को एक उत्सव की तरह मनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार का विलय दिवस बेहद खास है क्योंकि जम्मू कश्मीर की देश के साथ एकता में बाधा अनुच्छेद 370 का खात्मा हो गया है। इस मौके पर कुलदीप सिंह, राम कुमार, सुदेश, जगजीत सिंह, मोहिंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें