फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जोश व देशभक्ति का जज्बा

Thu, 14 Aug 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मंच के सामने से गुजरती स्कूलों की मार्च पास्ट टुकड़ियां : सं
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजकीय डिग्री कॉलेज बाॅयज में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
विज्ञापन

एडीसी प्रेम सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
उधमपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को राजकीय डिग्री काॅलेज बाॅयज के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसमें एडीसी प्रेम सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान शामिल हो परेड का निरीक्षण किया।
परेड में इस बार पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और विभिन्न स्कूलों व कालेजों की कुल 32 टुकड़ियां भाग ले रहीं हैं। मुख्य समारोह से पहले बुधवार को सभी ने अंतिम तैयारी में पूरे जोश और उत्साह के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की तरफ से विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

सुबह निर्धारित समय 8.55 बजे मुख्यातिथि ने तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा की। जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद निरीक्षक वाहन पर सवार होकर उन्होंने परेड के लिए तैयार टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड शुरू हुई और मार्च पास्ट करते हुए सभी टुकड़ियां सलामी देते हुए बारी-बारी से मंच के सामने से गुजरी।
सबसे पहले जिला पुलिस लाइन की टुकड़ी मार्च पास्ट करते हुए मंच के सामने से गुजरी और फिर इसके पीछे एनएसएस होमगार्ड, महिला पुलिस, सरकारी डिग्री काॅलेज और महिला कालेज के एनसीसी कैडेट तथा इनके पीछे विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां बारी-बारी से मंच के सामने से गुजरीं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर समारोह स्थल के साथ पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है। शहर में प्रवेश के मार्गों पर कड़ी पूछताछ की जा रही है और विभिन्न चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें