फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल रेलवे स्टेशन के पास हादसा, दो जख्मी

Fri, 26 Dec 2025 12:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
जिला पुलिस रामबन ने सीएपी के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया
विज्ञापन
रामबन। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल रेलवे स्टेशन के पास वीरवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की स्थिति गंभीर है। सूत्रों के अनुसार जम्मू से कश्मीर की ओर जा रही कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस कारण कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे की दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।षस्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की मदद से घायल यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बनिहाल सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया।
गंभीर हालत में एक घायले को उन्नत इलाज के लिए बाद में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग भेजा गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान अदील नबी शेख, पुत्र गुलाम नबी शेख, निवासी बिजबेहरा, अनंतनाग के रूप में की। दूसरे व्यक्ति, जिन्हें मामूली चोटें आईं, की पहचान शाहिद शफी, पुत्र मोहम्मद शफी, निवासी बिजबेहरा के रूप में हुई। बनिहाल पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है और फरार वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद

जिला पुलिस रामबन ने सीएपी के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

जिला पुलिस रामबन ने सीएपी के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

जिला पुलिस रामबन ने सीएपी के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें