फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेटाडोर स्टैंड पर रेहड़ीवालों का कब्जा

Fri, 26 Dec 2025 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
रामनगर।बस अड्डे मेटाडोर स्टैंड पर लगी बिना लाइसेंस वाली कई रेहड़िया।
विज्ञापन
रामनगर। मेटाडोर स्टैंड पर रेहड़ी वालों ने कब्जा जमा लिया है। मेटाडोर यूनियन के प्रधान उत्तम सिंह नगरपालिका पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों पहले एसडीएम ने बस अड्डे पर लग रहे जाम की स्थिति को लेकर बैठक की थी। इसमें नगरपालिका को निर्देश गए थे कि इस समस्या का समाधान की बजाय और ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई। मेटाडोर स्टैंड पर कई रेहड़ीधारकों ने कब्जा जमा लिया है।उन्होंने कहा कि एसडीएम के निर्देश पर बस अड्डे के पास मेटाडोर स्टैंड पर लग रही मेटाडोर को रेहड़ी जोन में भेज दिया था ताकि जाम की स्थिति कम हो। मगर यहां बिना लाइसेंस वाले रेहड़ीधारकों ने कब्जा कर लिया है और यह सब नगर पालिका की मिलीभगत है। प्रधान ने नगरपालिका को चेतावनी दी है कि जल्द ही मेटाडोर स्टैंड से रेहड़ीधारकों के खिलाफ कोई ठोस करवाई नहीं हुई तो रेहड़ी जोन पर लग रही सभी मेटाडोर को दोबारा बस अड्डे के मेटाडोर स्टैंड पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें