उधमपुर। तहसील मौंगरी की दमनोत पंचायत के खौरगली में रविवार 27 जुलाई से बाबा शंखपाल का दो दिवसीय वार्षिक मेला आयोजित होगा। बाबा शंखपाल मेला समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि बाबा शंखपाल देवस्थान की जिला मुख्यालय से दूरी लगभग 65 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक बेहद रमनीक स्थान है और इसके चारों तरफ हर भरे देवदारों के वृक्ष हैं जो इसके प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लगाते हैं।
समिति के सदस्य विकास कुमार ने बताया कि मेला को लेकर प्रशासन के सहयोग से सभी जरूरी प्रबंध पूरे किए जा रहें हैं। सभी जिलावासियों से अपील है कि बढ़-चढ़कर मेले में भाग लें। उन्होंने बताया कि मेले में लोक कलाकारों के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे।