फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मोदी विकास मैराथन में दौड़ लगाकर दिया फिट रहने का संदेश

विज्ञापन
उधमपुर।सेवा पर्व के तहत मैराथान  में हिस्सा लेते हुए युवा। आयोजक
विज्ञापन
उधमपुर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मोदी विकास मैराथन का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित मैराथन में युवक और युवतियों ने भाग लिया। दौड़ा लगाकर उन्होंने फिट रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर के दोमेल चौक से मैराथन शुरू हुई। दौड़ में लड़कियों में प्रथम स्थान निशा, द्वितीय स्थान अंशीका शर्मा और तृतीय स्थान पूजा देवी ने हासिल किया। लड़कों में प्रथम स्थान बलविंद्र सिंह, द्वितीय स्थान सौरभ शर्मा और तृतीय स्थान राकेश कुमार ने हासिल किया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करने का प्रयास किया गया।
भाजयुमो उधमपुर की ओर से सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में चिनैनी से विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, रामनगर से विधायक सुनील भारद्वाज और डीडीसी चेयरमैन लाल चंद शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीडीसी सदस्य पिंकी देवी, महामंत्री वरिंद्र बडयाल, पूर्व बीडीसी आरती शर्मा और जीवन शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें