मजालता। पितृ पक्ष के चलते बाजार में छाई मंदी जल्द खत्म होने की उम्मीद है। नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इससे व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बाजारों में अब खरीदारी शुरू हो जाएगी। इससे व्यापारियों को उम्मीदें बढ़ गई हैं।
पितृ पक्ष के दौरान बाजार में मंदी का माहौल रहा और दुकानों पर सन्नाटा रहा। नवरात्र के साथ ही बाजार में रौनक लौटने लगेगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री होगी, जिससे उनके व्यवसाय को गति मिलेगी। बाजारों में त्योहारी सीजन की तैयारी जोरों पर है। व्यापारियों ने स्टोरों को सजाना शुरू कर दिया है। नए उत्पादों की पेशकश कर रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर और डिस्काउंट भी दिए जाएंगे।
कोट...
पितृ पक्ष में काम न के बराबर रहा। नवरात्र से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सभी इलेक्ट्रानिक सामान की पूर्ति कर ली गई है। आगे त्योहार पर विशेष ऑफर भी चलाए जाएंगे।
- अंकुश, इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेता
-
पितृ पक्ष में तो लोग खासतौर कपड़ों की खरीदारी नहीं करते हैं। अब नवरात्र आने से बाजार में चहलकदमी बढ़ने की उम्मीद है। आगे दीपावली व शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। - पवन गुप्ता, कपड़ा व्यापारी।