फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक मनकोटिया ने लाटी में लिया नुकसान का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सोमवार को लाटी में पहुंच कर क्षतिग्रस्त पुल, हाई स्कूल बिल्डिंग और मकानाें के नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बारिश के चलते लाटी में भूस्खलन की चपेट में आकर पुल के क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई थी जिससे क्षेत्र का डुडु से सीधा संपर्क कट गया था। प्रशासन ने पुल को अस्थायी रूप से गाड़ियों की आवाजाही व यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। बारिश भले ही रुक गई मगर जिले में तबाही का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार की रात तहसील लाटी इलाके में भारी भूस्खलन से हाई स्कूल लाटी, घराट का भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें