चिनैनी कस्बे के वार्ड नंबर 1 में कुदरती जल स्रोत से पानी लगाते कर्मी: स्रोत:संवाद
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर एक में पेयजल किल्लत को जल शक्ति विभाग ने दूर करने का प्रयास सोमवार को किया। प्राकृतिक जल स्रोत से पानी की आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार, रतन लाल, संजीव कुमार ने कहा कि बीते कई दिनों से कस्बे के वार्ड नंबर एक में पेयजल किल्लत बरकरार है लेकिन सोमवार को जल शक्ति विभाग के कर्मियों के प्रयास द्वारा कुदरत जल स्रोत से वार्ड में पानी पहुंचाने का प्रयास किया गया । उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले पानी की सप्लाई होती थी उसे जल्द हल किया जाना चाहिए। फिलहाल बावली से जितना भी पानी लोगों के घरों में पहुंचेगा उससे लाभ होगा मगर विभाग द्वारा जल्द पेयजल सप्लाई को सुचारु किया जाना चाहिए।