उधमपुर। सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) बिल्डर्स एसोसिएशन उधमपुर की एक बैठक चेयरमैन सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें 8 सितंबर को होने वाले चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव में कोई भी विजयी हो, एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन उधमपुर उनका समर्थन करेगी। तालमेल बनाकर काम करेगी।
सुदर्शन कुमार ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य यह बताना था कि हम चैंबर ऑफ काॅमर्स के चुनाव का समर्थन करते हैं और आशा करते हैं कि इस बार यह चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि उधमपुर में इंडस्ट्रीज मजबूत होने से एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन को भी लाभ मिलेगा और हम अपनी समस्याओं का समाधान भी इनके माध्यम से करवा सकेंगे। संवाद