फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तालाब व नाले के बढ़ते जलस्तर से बावली टूटने का खतरा

विज्ञापन
उधमपुर। मांड गांव में तालाब के साथ मौजूद बओली हो रही क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। मांड ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के गांव मांड स्थित पानी की बावली का किनारा भारी बारिश के कारण टूट गया है। इसके साथ लगते तालाब और नाले का जलस्तर भी बढ़ रहा है। इससे जलस्रोत के टूटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव की यह बावली कई वर्षों से स्थानीय लोगों के पीने के पानी का प्रमुख साधन रही है लेकिन पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश के कारण बावली क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय निवासी प्रकाश चंद और राम लाल का कहना है कि बावली में हल्की दरार पहले से थी लेकिन साथ लगते तालाब और नाले के पानी के तेज बहाव के कारण बावली के टूटने की संभावना और बढ़ गई है।
इसी रास्तेे से बच्चे और बुजुर्ग पानी लेने जाते हैंं परंतु बढ़ते जलस्तर के कारण किसी समय भी हादसा हो सकता है। लोगों को पानी ले जाने में मुश्किलें हो रही है। यदि जल्द मरम्मत नहीं की गई तो बावली पूरी तरह से नष्ट हो सकती है और गांव वालों के पास स्वच्छ पेयजल का कोई दूसरा साधन नहीं रहेगा। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि प्राकृतिक जलस्रोत की जल्द मरम्मत करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें