फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उपराज्यपाल ने हाईवे शीघ्र बहाल करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
उधमपुर। नेशनल हाइवे पर थर्ड में चल रहे राहत कार्य का निरीक्षण करते उपराज्यपाल। प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को उधमपुर के थर्ड इलाके का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सुविधाओं का जायजा लिया। एलजी ने संबंधित अधिकारियों को जीर्णोद्धार कार्यों में तेजी लाने और प्रमुख राजमार्ग पर शीघ्र संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।
उपराज्यपाल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, जम्मू-कश्मीर, आरएस यादव ने राजमार्ग की शीघ्र बहाली के लिए कर्मियों और मशीनरी की तैनाती के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि टीम 24 घंटे काम कर रही है और जल्द ही एक लेन यातायात के लिए खोल दी जाएगी। उपराज्यपाल ने प्रभावित परिवारों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

इससे पहले उपराज्यपाल ने जखैनी स्थित गुज्जर-बकरवाल छात्रावास में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रात में ही कर दिया जाएगा राजमार्ग बहाल
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे राहत कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाली का काम अंतिम चरण पर है। उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक छोटे वाहन और देर रात को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। पहाड़ धसने की वजह से 300 मीटर पहाड़ी हिस्सा धसने की वजह से लगभग 150 से 200 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और पुराना राजमार्ग पूरी तरह से मलबे में दब गया है। राजमार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त करने में समय लगेगा लेकिन महीनों के काम को हमारी राहत कार्य में जुटी टीमों ने 24 घंटे काम कर 7 दिनों में बहाल करने का पूरा प्रयास किया। लगातार बारिश की वजह से भी काम में देरी हुई। खासकर गिली मिट्टी की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें पैदा होती रही हैं। अभी एक टयूब को तैयार किया गया है और देर रात तक घाटी की ओर हर वाहन को घाटी की ओर छोड़ने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें