फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रीनगर से मंगवाई एलपीजी गाड़ी, जरूरी सामान भी चिनैनी पहुंचा

विज्ञापन
चिनैनी में एल पी जी गैस लोगों को दी जा रही: स्रोत: संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चिनैनी। श्रीनगर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की गाड़ी मंगलवार को कस्बे के लिए मंगवाई गई। उधमपुर से एक लिंक मार्ग के जरिए जरूरी सामान भी जरूरतमंद लोगों के लिए मंगवाया गया जिन्हें मंगलवार को वितरित किया गया।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण चिनैनी क्षेत्र में रोजमर्रा की चीजों की कमी आने लगी थी, खासकर एलपीजी गैस तथा राशन की किल्लत भी लोगों को अब परेशान कर रही थी । मंगलवार की सुबह प्रशासन की ओर से श्रीनगर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की गाड़ी मंगवाई गई जिसे क्षेत्र के लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित किए गए। टीएसओ रितिक शर्मा ने बताया कि उनके प्रयास रहे कि लोगों तक राशन पहुंचे तथा मंगलवार को भी कई जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडर लोगों को दिए गए ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें