पंचायत कौड़ा नाला के साथ लगती आठ पंचायतों के लोगों को मिलेगी सुचारु बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। बिजली विभाग की ओर से पंचायत कौड़ा नाला में 5.91 करोड़ रुपये की लागत से 3.15 मेगावाट वोल्ट एमप्यर (एमवीए) के रिसीविंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इससे कौड़ा नाला के साथ लगती सात पंचायतों को लाभ मिलेगा।
इस ग्रिड स्टेशन के बनने से कौठी, कालमा, साला, मराड़ा माता, गणपत्ति कोल्ड़ी नगरोटा, लंगा पंचायत के लोगों को सुचारु बिजली आपूर्ति मिलेगी। मौजूदा समय में इन आठ पंचायतों में बिजली की सप्लाई तैंथा में बने ग्रिड स्टेशन से दी जा रही है। इस स्टेशन की क्षमता कम होने के चलते गांववासियों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ रहा है। इसीलिए विभाग कौड़ा नाला पंचायत में अधिक क्षमता वाला नया रिसीविंग स्टेशन तैयार कर रहा है।
इस ग्रिड स्टेशन के बनने से लगभग 20 हजार की आबादी को लाभ होगा। पूर्व सरपंच हंस राज ने बताया कि मौजूदा समय में विभाग की ओर से स्टेशन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कामू किया जा रहा है।
कोट..
युद्ध स्तर पर काम जारी है। दिसंबर तक स्टेशन को तैयार कर दिया जाएगा। इसके बाद तकरीबन आठ पंचायतों में रहने वाले लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति इसी रिसीविंग स्टेशन से दी जाएगी। इसके लिए 33केवी लाइन डाली जा रही है।
-अशोक गुप्ता, एईई, बिजली विभाग