फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पांच दिन से लापता दो किशाेर चिनाब में डूबे

Tue, 01 Oct 2024 03:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारकुट का मामला, बचाव टीमों की ओर से राहत एवं बचाव अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिले के भंडारकुट से पांच दिन पहले घर से लापता दो किशाेर चिनाब में नहाते समय डूब गया है। उनकी तलाश में सोमवार को भी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व रेडक्राॅस की टीमें डटी रहीं, लेकिन शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले उन किशोरों के परिजनों ने पुलिस थाना किश्तवाड़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हालांकि, उन्हें शक था कि वह कहीं घूमने गए होंगे। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन किशोर दिखाई दिए, जो भंडारकुट की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

इनमें से एक बच्चा घर में मिल गया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह तीनों घर से भंडारकुट स्थित चिनाब में नहाने गए थे। अचानक एक डूबने लगा, जिस बचाने के लिए दूसरा आगे बढ़ा और वह भी पानी के तेज प्रवाह की चपेट में आ कर डूब गया। वहीं, तीसरा घर लौट आया और किसी को कुछ नहीं बताया। जानकारी मिलने पर परिवार सहित पुलिस भंडारकुट पहुंची। वहां पर मंगलवार को ही बचाव अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर मौके पर मौजूद थे। लापता दोनों किशारों की पहचान रुद्र शान उर्फ यसु पुत्र अनिरुध शान निवासी कुलीद किश्तवाड़ और भारत निर्माण पुत्र जगदीश राज निवासी कुंतवाड़ा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में परिवार संग कुलीद में रहा था। रुद्र शान बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं और दूसरा 7वीं का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें