फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीनों श्रेणी में उधमपुर की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर-जिला डिवीजन स्तरीय टूर्नामेंट खो-खो एएजी गर्ल्स हुई संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। एएजी गर्ल्स टूर्नामेंट के तहत खो-खो में अंतर-जिला डिवीजन स्तरीय टूर्नामेंट सोमवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज भद्रवाह में संपन्न हुआ। इसका आयोजन महानिदेशक युवा सेवा एवं खेल राजिंदर सिंह तारा और जिला विकास आयुक्त हरविंदर सिंह के संरक्षण में किया गया। इसमें जम्मू डिवीजन के विभिन्न जिलों से 320 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य आगे की भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना था।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 आयु वर्ग खो-खो में उधमपुर विजेता, जबकि डोडा जिला उपविजेता रहा। अंडर-17 आयु वर्ग में उधमपुर विजेता, जबकि डोडा उपविजेता रहा। इसके अलावा अंडर-19 आयु वर्ग में उधमपुर विजेता और डोडा उपविजेता रहा। जेडईपीओ सुरेश कुमार ने विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें