फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के तीन मामले सुलझाने का दावा

Thu, 25 Apr 2024 06:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध जांच इकाई ने 56920 रुपये किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला पुलिस की साइबर अपराध जांच इकाई ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। इस दौरान तीन लोगों से ठगे गई 56920 रुपये को बरामद किया है।
जिला पुलिस किश्तवाड़ के अनुसार उन्हें ऑनलाइन धोखधड़ी की तीन शिकायतें मिली थीं। इसमें राजकुमार पुत्र बाल कृष्ण निवासी पलमार से 30920 रुपये, फैयाज अहमद पुत्र गुलाम हैदर निवासी दच्छन से 11000 रुपये और सुरेश कुमार पुत्र बुद्धि राम निवासी सरूड़ से 15000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। ये शिकायतें मोबाइल रिचार्ज और थर्ड-पार्टी मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने सहित अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित थीं। साइबर अपराध जांच इकाई ने जांच कर 56,920 रुपये बरामद किए।इंचार्ज पीएसआई अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराध जांच इकाई ने अभी विभिन्न मामलों में 530076 रुपये की राशि बरामद करने में सफलता पाई है। अभी भी कई मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों की तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या सीसीआईयू इकाई किश्तवाड़ 9103416100, या पीसीआर किश्तवाड़ 9906154100, 9103454100 पर रिपोर्ट करने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें