फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नप के पास खुद के वाहनों के लिए पार्किंग नहीं, लोगों की बढ़ा रहे परेशानी

Thu, 25 Apr 2024 06:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना 50 से 60 वाहन गलियों और सड़कों के किनारे किए जाते हैं खड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद उधमपुर पर शहरवासियों के लिए पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने का जिम्मा है, लेकिन अभी तक न तो लोगों को सुविधा मिल पाई है और न ही अब तक अपने वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसका खामियाजा लोगों के साथ-साथ नगर परिषद के वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर परिषद के पास कचरा उठाने के लिए 50 से 60 के करीब वाहन हैं। इनमें ऑटो, जेसीबी मशीन, डंपर, टिप्पर और ट्रैक्टर शामिल हैं। मौजूदा समय में वाहन चालकों को वाहन थीम पार्क या शहर की आसपास की सड़कों के किराने खड़े करने पड़ रहे हैं। वहां पर भी लोग उन्हें वाहन खड़ा करना नहीं देते हैं। क्योंकि इन वाहनों से उठने वाली दुर्गंध से परेशानी होती है। इस कारण वाहनों को खड़ा करने को लेकर नगर परिषद के वाहन चालक परेशान हैं। कचरा उठाने वाले वाहन के चालक जिस जगह पर भी वाहन को खड़ा करते हैं तो लोग उन्हें वहां से हटाने के लिए कह देते है। नगर परिषद समस्या के समाधान करने स्थानों का चयन कर रही है, लेकिन अभी तक जगह न मिलने से जस के तस बनी हुई है।
विज्ञापन





परिषद की जगह चयनित की प्रक्रिया शुरू
नगर परिषद की ओर से अपने कचरे उठाने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह चयनित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक उन्हें जगह नहीं मिल पाई है, जिस कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नगर परिषद की ओर से शहर के आसपास ही जगह को चयनित किया जा रहा है। क्योंकि अगर दूर जगह मिलती भी है तो उससे खर्च अधिक होगा। इसके लिए परिषद की ओर से शहर के साथ ही जगह तलाशी जा रही है।



नगर परिषद के पास अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग नहीं है तो वह शहर की पार्किंग की समस्या का समाधान कैसे करेगी। क्योंकि, इनके वाहनों से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है। समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद को जल्द से जल्द प्रयास करने चाहिए।
- रामस्वरूप, स्थानीय निवासी


मौजूदा समय में नगर परिषद की ओर से शहर के बीचोबीच जा रही सड़कों के दोनों ओर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे वाहन चलाने सहित राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जब नगर परिषद अपनी समस्या का समाधान नहीं कर पा रही तो वह लोगों की सुविधा के लिए कितनी संजीदा होगी।
- हरजीत सिंह, स्थानीय निवासी


नगर परिषद के वाहनों की पार्किंग की समस्या अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। मौजूदा समय में देविका घाट के पास बने थीम पार्क के आसपास ही वाहनों को लगाया जा रहा है। इससे संस्कार के लिए आने वाले लोगों को दुर्गंध के चलते दिक्कत हो रही है। प्रशासन को चाहिए कि जल्द जगह चयनित करे।
- अनिल बुच्चा, स्थानीय निवासी



प्रशासन व नगर परिषद से मांग करते है कि जल्द से जल्द कचरे वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह को चयनित कर पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए। क्योंकि, सड़क के दोनों ओर लग रहे कचरे वाले वाहनों से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- वरुण शर्मा, स्थानीय निवासी


विभाग की ओर से कचरे वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर के आसपास जगह चयनित करने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहा है। मौजूदा समय में शहर के बीचोबीच सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। इससे लोगों को भी दिक्कत हो रही है। जल्द ही जगह चयनित कर पार्किंग बना कर समस्या कर समाधान कर दिया जाएगा।
- नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें