फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ के चौगान मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Tue, 23 Jul 2024 05:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा, अधिकारियों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। किश्तवाड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह चौगान मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों, तहसीलों और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी डीसी डॉ. देवांश यादव ने सोमवार को आयोजित बैठक में दी। इस दौरान तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए गए।
उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में विशिष्ट अतिथि तिरंगा फहराएंगे। बैठक में चौगान मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए ध्वजारोहण, सांस्कृतिक गतिविधियों, ड्रेस रिहर्सल सहित आवश्यक साजो-सामान एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीआईओ और सीईओ नगर परिषद को स्वतंत्रता दिवस की सुबह कार्यक्रम स्थल व एमसी कार्यालय में शहनाई वादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राष्ट्रगान की जिम्मेदारी गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को सौंपी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की संयुक्त रिहर्सल 23 जुलाई से शुरू होगी। फुलड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त होगी।
एसएसपी ने स्वतंत्रता दिवस के सुचारू और सुरक्षित उत्सव को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया। मार्चपास्ट अभ्यास की देखरेख एसएसपी करेंगे। बैठक में अन्य तैयारियों आयोजन स्थल और मंच की व्यवस्था, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी द्वारा शामियाने की स्थापना, फ्लोरीकल्चर विभाग द्वारा फूलों की सजावट, डीआई एंड पीआर द्वारा सार्वजनिक संबोधन प्रणाली, उचित बैठने की व्यवस्था, फायर टेंडर सेवाएं, स्वच्छता सुविधाएं, लाइमलाइनिंग पर चर्चा की गई। बैठक में एसएसपी अब्दुल कयूम, एडीसी पवन कोतवाल, सीपीओ शाहनवाज बाली, एसीडी फुलैल सिंह, एडी फूड एवं डीआईओ शफाकत कीन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इन व्यवस्थाओं के लिए दी गई जिम्मेदारी
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ईओ नगर परिषद एवं संबंधित एक्सईएन को पानी एवं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए सीएमओ, सांस्कृतिक वस्तुओं की स्क्रीनिंग के लिए नामित समितियों और प्रतिभागियों के लिए स्मृति चिह्न व ट्राफियां की खरीद के लिए डीवाईएसएसओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानी करेंगे प्रभार फेरी का नेतृत्व
14 स्वतंत्रता सेनानी स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी का नेतृत्व करेंगे। इसमें प्रत्येक स्कूल के साथ एक स्वतंत्रता सेनानी होगा और अपनी स्वतंत्रता की कहानियों को साझा करेगा। इसके अलावा, एसीडी की देखरेख में बीडीओ द्वारा 1 से 14 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें