हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में सीपीएल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। इसमें क्षेत्र की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को नौवें दिन एक मुकाबला खेला गया। इसमें मिंटन इलेवन ने रॉयल रेंजर्स को हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल रेंजर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 63 रन बनाए और जीत के लिए 64 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज सुरेंद्र ने 20 गेंद में ताबड़तोड़ 27 रन बनाए और वह उच्च स्कोरर रहे।
बलवान राजपूत ने मिंटल इलेवन की ओर से गेंदबाजी कर दो ओवर में सात रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिंटल इलेवन टीम ने पांच ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें राहुल खजूरिया ने चार गेंद में 18 रन बना कर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। मिंटल इलेवन ने जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।