फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा पर्व : जिला स्तरीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर लगाया

विज्ञापन
उधमपुर। सेवा पर्व के तहत जिला स्तरीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित। सूचना विभाग
विज्ञापन
उधमपुर। कल्लर उधमपुर में स्वच्छ उत्सव अभियान के दौरान रविवार को एसीपी कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डाॅक्टरों की मेडिकल टीम ने 34 सफाई मित्रों व स्वच्छता कर्मचारियों की जांच की।
विज्ञापन

टीबी व एनसीडी जांच के लिए उनके रक्त और थूक के नमूने लिए गए। उनके रक्तचाप की भी जांच की गई। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह मुख्य अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने सफाई मित्रों व स्वच्छता कर्मचारियों के बीच टी-शर्ट और टोपियां वितरित कीं। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल भी लगाए गए।
एसीपी उधमपुर ने लोगों को दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पर्व 2025 अभियान कार्यक्रम के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में एसीडी ओम प्रकाश, सहायक आयुक्त पंचायत डॉ. अश्वनी हंसा, खंड विकास अधिकारी साहिल भगोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें