फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड पांच में पेयजल की समस्या हल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड पांच के काली माता मंदिर मोहल्ले में पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसको लेकर शनिवार को मोहल्ले वासियों की तरफ से विचार-विमर्श किया गया कि अगर जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में शामिल राजकुमार, कांता देवी, पवन कुमार व अन्य ने कहा कि उनके मोहल्ले में कई-कई दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। अभी भी बीते लगभग चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है लेकिन कुछ दिन तक राहत मिलने के बाद समस्या फिर से पहले जैसी हो जाती है। इसलिए उनकी अपील है कि मोहल्ले में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें