भद्रवाह। इंटरनेट सेवा बहाली की मांग को लेकर नागरिकों की बैठक को संबोधित करते एडीसी भद्रवाह: सू
भद्रवाह। भद्रवाह में इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को एडीसी भद्रवाह सुनील कुमार भुट्याल की अध्यक्षता में प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों और नागरिक समाज के साथ बैठक की। इसमें मांग की गई कि तत्काल इंटरनेट सेवा को बहाल किया जाना चाहिए क्योंकि इंटरनेट बंद होने की वजह से लोगों के लेनदेन व अन्य आनलाइन सेवाएं से संबंधित काम बंद हो गए हैं और इससे विद्यार्थियों की भी परेशानी बढ़ गई है। सभी नागरिकों की इंटरनेट सेवा बहाली की मांग को संबोधित करते हुए एडीसी ने नागरिकों को तुरंत इंटरनेट सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नज़र रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में एएसपी भद्रवाह विनोद कुमार, तहसीलदार भद्रवाह कमल प्रीत सिंह, सनातन धर्म सभा भद्रवाह के अध्यक्ष सतीश कुमार, अंजुमन इस्लामिया भद्रवाह के अध्यक्ष रियाज़ अहमद नज़र और भद्रवाह के वरिष्ठ नागरिक मस्त नाथ योगी, मोहम्मद अशरफ गोनी, शब्बीर अहमद चौधरी, मनोज पाधा, वैद प्रकाश, मनोज कोतवाल, जुगल किशोर, युवा कार्य समिति भद्रवाह के अध्यक्ष नसीर महबूब, अब्दुल हाफिज खतीब और अन्य उपस्थित थे। संवाद