फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की तलाशी में 700 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
चिनैनी में भुक्की के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। पुलिस ने दो ट्रकों से सात क्विंटल (700 किलो) भुक्की बरामद की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाईवे पर चिनैनी पुलिस के एसडीपीओ संतोख राज देओल तथा थाना प्रभारी परमजीत सिंह के नेतृत्व में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहे एक ट्रक को जब पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका तो उसमें साढे़ छह क्विंटल भुक्की बरामद हुई, जिसे सेब की पेटियों के बीच में छिपा रखा था।
विज्ञापन

दूसरा ट्रक भी श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा था, चैकिंग में डाले में बनाई गुप्त जगह में छिपाकर रखी करीब 50 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान जगराज सिंह निवासी मंगली लुधियाना तथा यशपाल शर्मा निवासी पंचकुला के तौर पर हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें