उधमपुर/चिनैनी। डाइट कुद की तरफ से बुधवार को जिले के विंटर जोन का आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार परीक्षा परिणाम दो कैटेगरी में घोषित किया गया। पहली कैटेगरी 200 अंक की थी और दूसरी कैटेगरी 350 अंक की थी। परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों का ही दबदबा रहा है। 200 कैटेगरी में पहला स्थान पंचैरी के नवीश चलोत्रा और सुद्धमहादेव के स्पर्श शर्मा ने हासिल किया, जबकि 350 कैटेगरी में पहला स्थान सरकारी हाई स्कूल चपड़ की शालिका ने हासिल किया।
लंबे समय से विद्यार्थी परीक्षा परिणाम निकलने का इंतजार कर रहे थे और विद्यार्थियों का इंतजार बुधवार दोपहर को खत्म हुआ। जिले में कुल 3464 बच्चों ने आठवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 3038 बच्चों ने परीक्षा को पास कर लिया। परीक्षा परिणाम डाईट कुद के प्रिंसीपल वीके कौल की देख रेख में घोषित किए गए। जबकि मदन लाल गुप्ता व इंचार्ज एग्जामिनेशन रछपाल ने इसमें अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही डाइट ने छठी, सातवीं, नौवीं कक्षा के भी परिक्षा परिणाम घोषित किए। जब विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का पता चला तो खुशी को कोई ठिकाना नहीं रहा। परिवार के साथ मिलकर छात्र व छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया।
आईएएस अधिकारी बनना चाहता है नवीश
पंचैरी। न्यू स्टार हाई स्कूल पंचैरी के नवीश चलोत्रा ने 200 कैटेगरी में 195 अंक लेकर पहला स्थान किया। जब शाम के समय नवीश के परिवार को इसकी सूचना मिली तो परिवार की खुशी का कोई ठिकाना रहीं रहा। पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। नवीश के चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी। नवीश ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बन कर देश की सेवा करना चाहता है। यह उसके बचपन का सपना है। आज पहली पोजीशन हासिल कर अपनी मंजिल की तरफ कदम बढ़ा दिया है। वह आगे भी इसी तरह से मेहनत कर अच्छे अंक हासिल करेगा।
200 अंक की कैटेगरी में पहली दस पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थी
पोजीशन विद्यार्थी का नाम स्कूल का नाम अंक
1. स्पर्श शर्मा कृष्णा मेमोरियल सुद्धमहादेव 195
1. नवीश चलोत्रा न्यू स्टार हाई स्कूल पंचैरी 195
2. लक्ष्मी देवी ग्रीनवैली सुद्धमहादेव 194
3. अशोक कुमार कृष्णा मेमोरीयल सुद्धमहादेव 193
4. अष्टमी कृष्णा मेमोरीयल सुद्धमहादेव 192
5. उषा देवी हिमालयन पब्लिक पंचैरी 190
6. आदित्य प्रताप कृष्णा मेमोरीयल सुद्धमहादेव 189
7. रोहित सिंह हिमालयन पब्लिक मीर 188
8. नीरू शर्मा ग्रीनवैली सुद्धमहादेव 187
8. अक्षल शर्मा ब्रुकलिन मिशन चिनैनी 187
9. अतुल शर्मा ब्रुकलिन मिशन चिनैनी 186
10. जागृती शर्मा न्यू स्टार हाई स्कूल पंचैरी 185
350 अंक की कैटेगरी में पहली दस पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थी
पोजीशन विद्यार्थी का नाम स्कूल का नाम अंक
1. शालिका भारती सरकारी हाई स्कूल चप्पड़ 339
2. नरजीत सिंह जनता मेमोरीयल बसंतगढ़ 326
3. रक्षानंदा कोसर ग्रीनलैंड लाटी 323
4. नितिका जनता मेमोरीयल बसंतगढ़ 322
5. मीनाक्षी हाई स्कूल चप्पड़ 319
6. कार्तिक सिंह ड्रीमलैंड 317
7. रजत जीएमएस सुद्धमहादेव 314
8. शाइमा हायर स्कैंडरी खनेड़ 313
8. आशिया बानो 313
9. चेतना शर्मा जीएमएस सुद्धमहादेव 310
10. राजीव जीएमएस सुद्धमहादेव 309