फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बारिश से शीतलहर का असर, शहर में जलभराव

विज्ञापन
उधमपुर में बारिश के बाद नाले में बहती गंदगी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के मैदानी इलाकों में दिनभर बारिश होने के साथ ही पहाड़ों पर हिमपात होने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शीतलहर और ठिठुरन का भी असर भी बढ़ गया। बारिश के कारण नगर में जल निकासी के लिए बनाए गए नालों में जलभराव की स्थिति बनी रही। दिनभर मौसम के बिगडे़ रहने के कारण तापमान में कटौती होने के साथ ही पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र में ठंड का असर बढने से लोगों को गर्म कपड़ों के अलावा आग जलाकर व गर्मी पैदा करने वाले बिजली उपकरणों का सहारा भी लेना पड़ा। इस दौरान स्कूलों सहित नगर के मुख्य बाजारों में भी कम रौनक रही। मुख्य बाजारों में जरूरी कार्यों के लिए निकले लोगों को ठंड व बारिश के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। हर कोई जल्दी से अपना कार्य निपटाकर घर की ओर दौड़ लगाने की होड़ में नजर आया। सुबह से जारी बारिश के कारण नगर की अधिकतर गलियों व सड़कों पर जलभराव की भी स्थिति बन गई। नगर के जखैनी क्षेत्र से लेकर दोमेल चौक व एमएच चौक तक पुराने हाईवे पर बने गड्ढों में जलभराव हो जाने से, वाहन चालकों सहित आम नागरिकों को भी परेशान होना पड़ा। धार रोड सहित सैला तालाब चौक व कई अन्य स्थानों पर बारिश के पानी के साथ नालियों की गंदगी भी सड़कों पर बहती नजर आई। सीवरेज निर्माण कार्य के लिए खोदी गई अधिकतर गलियों में भी बारिश के कारण कीचड़ व फिसलन बढ़ जाने से लोगों को आवाजाही में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोगों को खराब मौसम का सामना करने के साथ ही दिनभर बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं दिनभर की बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-नालों का जलस्तर भी उफान पर रहा। इससे वाहनों की आवाजाही में बाधा आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ा। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करने के साथ ही अन्य कई परेशानियों से दोचार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें