फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जेजेएम का कार्य एक माह से बंद होने पर लोगों में रोष

Fri, 26 Apr 2024 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यालता पंचायत का मामला, पानी की किल्लत को दूर करने के लिए कदम उठाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों के घरों तक नल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना के तहत जिले के दूरदराज क्षेत्रों में पाइप बिछाने का काम तीन माह पहले शुरू हुआ था। इसके चलते ब्लॉक घोरड़ी की सत्यालता पंचायत के पौसा, सत्यालता लियू, धारनू, दूदली, सूला, छपड़ी और टस्सर क्षेत्रों में काम जारी था। लेकिन, यह काम किन्हीं कारणों से एक माह से बंद पड़ा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए जल्द काम को शुरू करने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण जीत सिंह, ज्ञान चंद, रमेश कुमार, हिमराज, बोधराज, शिव कुमार, पूर्व पंच बबली देवी, गीता देवी, कुलदीप सिंह और पूर्व सरपंच यशपाल ने प्रशासन और विभाग से पंचायत में बंद पड़े जल जीवन मिशन योजना के काम को जल्द शुरू करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पहले से ही क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या है। लोगों को उम्मीद थी कि पाइप बिछाने के बाद घर में पानी की सुविधा मिलेगी। लेकिन, यह काम एक महीने से बंद पड़ा हुआ है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। अब लोगों को पानी की बहुत जरूरत है। बंद पड़े कार्य को देखते हुए प्रतीत होता है कि इस बार भी पानी की समस्या से दोचार होना पड़ेगा। क्षेत्र के लोग प्राकृतिक जलस्रोतों पर ही निर्भर हैं। उन्होंने विभाग से जल्द काम शुरू करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के चलते मजदूर घरों को गए हैं। अगर पंचायत में निर्माण कार्य बंद पड़ा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जल्द से जल्द पाइप बिछाने का कार्य को क्षेत्र में शुरू करवाया जाएगा।
- अशोक शर्मा, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें