फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जैन एकेडमी में गोस्वामी श्री तुलसीदास की जयंती मनाई

विज्ञापन
सन्मति जैन एकेडमी में संगत का मार्ग दर्शन करते हुए आचार्य दिव्यानंद महाराज।
विज्ञापन
ऊधमपुर। सन्मति विमल जैन एकेडमी में चल रहे समन्वय मिशन चातुर्मास प्रवास के दौरान जैन आचार्य दिव्यानंद महाराज निराले बाबा के पावन सानिध्य में श्री रामचरित मानस के रचयिता सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने वाले गोस्वामी श्री तुलसीदास की जयंती वीरवार को मनाई गई।
विज्ञापन

दिव्यानंद महाराज ने कहा कि हिन्दी के भक्ति काल की सगुण धारा के राम भक्त कवि हैं गोस्वामी तुलसीदास। जिनका जन्म 1554 विक्रम संवत में श्रावण शुक्ला सप्तमी को राजापुर में हुआ था। इनके पिता राजापुर के राजगुरु थे। इनकी माता का नाम हुलसी था। प्रसिद्धि है कि जन्म के समय रोये नहीं, राम राम का उच्चारण किया, जिससे इनका नाम रामबोला पड़ गया।
दिव्यानंद ने कहा कि आज भी उनका जीवन संपूर्ण विश्व एवं सनातन संस्कृति के लिए प्रेरणास्पद एवं प्रासंगिक है। उनके द्वारा रचित हनुमान चालीस प्रत्येक जन मानस के जीवन को ऊर्जावान, शक्तिशाली बनाता है। सन्मति विमल जैन एकादमी में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार की प्रात कालीन प्रार्थना में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाता है। इस अवसर पर प्रिसिंपल मानवी रैना ने बताया कि एक अगस्त को श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक निर्वाण जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेणु गुप्ता, अमरीश मल्होत्रा, नितिन शर्मा ,नमिता शर्मा, सोनु दुबे, स्वर्णा दुबे, सुनीता खमोतरा,इशिता गुप्ता, प्रीति कौल, पूजा कौल मिनाक्षी दुबे आदि भक्तजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें