फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ग्राम सभा आयोजित नहीं होने पर बजट बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो विधायकों सहित जिला विकास परिषद के छह सदस्य बाहर निकल आए
विज्ञापन

- अगली बैठक छह अगस्त करने कर पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी।
रियासी। वीरवार को मिनी सचिवालय में जिला विकास परिषद (डीडीसी) की कपैक्स बजट बैठक में जमकर हंगामा हुआ। दो विधायकों सहित जिला विकास परिषद के छह सदस्य बीच में ही बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गए।
बैठक का आयोजन जिला विकास परिषद के चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग की अध्यक्षता में किया गया था। रियासी ब्लॉक से कांग्रेस के सदस्य जगजीवन लाल ने बैठक का बहिष्कार सबसे पहले किया। उन्होंने कहा कि परिषद की बैठक में विधायक शामिल नहीं हो सकते लेकिन बाद में आपस में स्पष्ट किया गया कि विधायक बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद रियासी व कटड़ा के विधायक और उनके साथ छह सदस्य बैठक से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

बैठक से बाहर आए सदस्य एजाज अहमद खान ने कहा कि बैठक का बहिष्कार ग्राम सभा का आयोजन किए बिना बजट की बैठक रखने के कारण किया गया। इसके अलावा अन्य कई मुद्दे भी उठाए गए। चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने कहा कि काउंसिल की बैठक में आपसी बहसबाजी होती रहती है यह लोकतंत्र का एक हिस्सा है। आपस में दोबारा बैठक करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

विधायकों ने बताया कि उन्होंने बजट में रखे गए काम का ब्योरा बताने को कहा था जिसके बारे में जानकारी नहीं मिली तो वह बाहर आ गए। अगली बैठक में सभी मुद्दों को आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा। वहीं चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों साथ बैठक की। उनके साथ डिप्टी चेयरमैन साजरा कादिर भी उपस्थित रहीं। अगली बैठक छह अगस्त को करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें