फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हाईवे पर एकतरफा यातायात से भारी वाहनों को दी जा रही राहत

विज्ञापन
उधमपुर। एक तरफा छोड़ेंगे यातायात के दौरान जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी ट्रैकों की कत
विज्ञापन
-जम्मू से श्रीनगर की ओर बहाल रहा यातायात, कुछ घंटों के अंतराल में छोटे और बड़े वाहनों को भी घाटी की ओर जाने की अनुमति दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। थर्ड और बलिनाला इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण लगातार प्रभावित यातायात को मंगलवार को एकतरफा जम्मू से श्रीनगर की ओर बहाल रखा गया। इसके चलते कुछ घंटों के अंतराल में छोटे और बड़े वाहनों को भी घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई।
छोटे यात्री वाहनों के साथ-साथ जम्मू, उधमपुर में फंसे सभी भारी वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई। पिछले दिनों से बारिश के कारण थर्ड और बलिनाला इलाके में राजमार्ग को पहुंची भारी क्षति के चलते एकतरफा यातायात बहाल रखा जा रहा है। खासकर जम्मू, उधमपुर से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर आने वाले हैवी वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हैवी वाहनों को श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दी गई जबकि छोटे वाहनों को भी यातायात प्रबंधन के साथ छोड़ा गया। भारी वाहनों के एक साथ जम्मू और उधमपुर से घाटी की ओर रवाना होने से कई स्थानों पर जाम भी लगा रहा। खासकर क्षतिग्रस्त हिस्से पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह रूट पर चलने वाले वाहनों को भी निर्धारित समय सीमा के अनुसार छोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें