फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बास्केटबाल और शतरंज में एपीएस उधमपुर की दोहरी जीत

विज्ञापन
उधमपुर। बास्केटबाल और शतरंज की विजेता टीमों के साथ एपीएस प्रशासन। विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) टी मोड़ के खिलाड़ियों ने उत्तरी कमान क्लस्टर स्तरीय इंटर एपीएस टूर्नामेंट में मंगलवार को अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाते हुए दोहरी जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल और शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
एपीएस धार रोड में 22 और 23 सितंबर को आयोजित बास्केटबॉल मुकाबले में उधमपुर के लड़कों की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया और एपीएस श्रीनगर को 29 - 6 के भारी अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वक्ताओं ने कहा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, समर्पण का परिचायक है। इसी कड़ी में आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भी एपीएस उधमपुर ने विजय पताका फहराई। लड़कियों की श्रेणी में मिराया शर्मा और खानक शर्मा ने 5-5 अंक लेकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। वहीं लड़कों की श्रेणी में एपीएस श्रीनगर के उत्कर्ष कुमार सिंह और एपीएस धार रोड आदिल जॉनसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र एस और लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष वत्सराज ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ले. कर्नल सुरेंद्र एस ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा हर खिलाड़ी विजेता है। खेल हमें धैर्य और दृढ़ता का पाठ पढ़ाते हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार ने इन अपार सफलताओं पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह दोहरी सफलता विद्यालय की उस भावना को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत शिक्षा के साथ - साथ खेल और सह - पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्त्व दिया जाता है। इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में और भी ऊंचाइयां छूने की उम्मीद जगाई है। अंत में उन्होंने इस प्रतियोगिता से जुड़े हुए सभी कोच एवं अन्य सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें