फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जीएमसी उधमपुर सिर्फ नाम का, सुविधाएं भगवान भरोसे

Tue, 20 Aug 2024 05:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटी स्कैन मशीन आठ माह में 10 से 15 बार दे चुकी है धोखा
विज्ञापन

मरीज अधिक पैसे खर्च कर निजी क्लीनिकों से सुविधा लेने के लिए मजबूर मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जीएमसी अस्पताल में 20 साल पुरानी सीटी स्कैन मशीन आठ महीनों में कम से कम दस से पंद्रह बार खराब हो चुकी है। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वह सुविधा के लिए निजी क्लीनिकों में अधिक पैसे खर्च करने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि अस्पताल में रोजाना 15 से 20 सिटी मरीजों के सीटी स्कैन होते हैं। लेकिन, मशीन खराब होने से मरीजों को वापिस जाना पड़ता है। इतना ही नहीं इमरजेंसी में आए मरीज को भी सीटी स्कैन के लिए जम्मू या फिर निजी क्लीनिक का ही सहारा है। इस कारण मरीजों में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि अगर जिला अस्पताल को जीएमसी बनाया गया है तो उसमें सुविधाएं भी होनी चाहिए। लेकिन, यह सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। अस्पताल के अंदर मौजूदा समय में भी कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

सुविधा के लिए तीन से चार गुणा करना पड़ रहा है वहन
अस्पताल में सीटी स्कैन 900 से 1000 के बीच हो जाता है। वहीं, प्राइवेट में 3 से 4 हजार के बीच होता है। इसके चलते उन्हें अधिक पैसे खर्च करने के साथ ही काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।





कहने को जीएमसी मगर सुविधाओं का आभाव
जीएमसी के डेंटल विभाग की एक्स-रे मशीन सात माह ही नई लगाई गई है। इसके अलावा ब्लड बैंक में भी कम्पोनेंट मशीन की सुविधा नहीं है।

अगर जीएमसी में सुविधाएं उपलब्ध नहीं है तो फिर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका नाम बदलकर जीएमसी क्यों किया गया है। अगर हमारे यहां पर जीएमसी है तो फिर भी उन्हें इलाज के लिए जम्मू जाना पड़ रहा है। क्योंकि, अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब है, एमआरआई की सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं ओर भी कई टेस्ट यहां नहीं होते हैं।
- पंजाब सिंह, मरीज


जिला का मुख्य अस्पताल होने के चलते लोग दूरदराज के क्षेत्रों से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए यहां आते हैं, लेकिन यहां पर भी सुविधाएं नहीं मिलने पर जीएमसी जम्मू जाना पड़ता है। हर मरीज पैसे वाला नहीं होता है। इसलिए सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए।
- कुलदीप कुमार, मरीज


अगर यह सीटी स्कैन मशीन बार-बार खराब हो रही है तो अस्पताल प्रशासन को सोचना चाहिए। लेकिन अस्पताल प्रशासन नई सीटी स्कैन मशीन को लगाने के बजाए इसी पुरानी मशीन की मरम्मत कर पैसे की बर्बादी कर रहा है।
- रतन लाल, मरीज


सरकार व स्वास्थ्य विभाग से यही मांग है कि जल्द अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन लगाई जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। सिर्फ अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने से कुछ नहीं होगा। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि जल्द जो सुविधाएं अभी तक अस्पताल में नहीं है उन्हें उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

- दीन मोहम्मद, मरीज


नई सीटी स्कैन मशीन के लिए अपने उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उनका कहना है कि खराब मशीन की मरम्मत के लिए जम्मू में इंजीनियर विंग को सूचना दे दी है। जल्द ही मरम्मत करवा दी जाएगी।
- मृत्युंजय गुप्ता, प्रिंसिपल, जीएमसी उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें