संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में अब तक डेंगू के दो पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग बरसात के मौसम में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है।
बता दें कि शहर के साथ लगते गरनई में अप्रैल में पहला डेंगू पॉजिटिव मामला सामने आया था। इसके बाद शिव नगर में दूसरा मामला मिला। मलेरिया का भी एक मामला सामने आ चुका है। विभाग की टीम ने शिव नगर इलाके में पॉजिटिव आए मरीज के घर में फॉगिंग करवाने के साथ ही क्षेत्रवासियों को डेंगू व मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया। विभाग पिछले दो महीनों से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी टीमों को भेजकर लोगों को जागरूक कर रहा है।
कोट..
विभाग की ओर से पिछले दो महीनों से जिले के सभी क्षेत्रों में टीमें को भेजकर लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मौजूदा समय में दो डेंगू व एक मलेरिया का केस सामने आया है।
- जोगिंद्र कुमार, डीएमओ उधमपूर