फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू का डंक... तीन दिन बाद मिले छह नए संक्रमित, 74 पहुंची मरीजों की संख्या

Tue, 01 Oct 2024 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में दूसरे और तीसरे दिन मिलने लगे मामले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

जीएमसी में 52 लोगों के किए टेस्ट में सामने आए केस
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। तीन दिन बाद सोमवार को छह लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। अब दूसरे और तीसरे दिन डेंगू के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
इसके साथ ही जीएमसी में वायरल से ग्रसित आने वाले लोगों की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। सोमवार को जीएमसी 52 लोगों की जांच की गई, जिनमें से छह में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार अब डेंगू का कहर पीक की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार तीन महीनों से लोगों को डेंगू के डंक से बचाने के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान छेड़ रखा है। टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है। साथ संभावित स्थानों और प्रभावित मिले लोगों के घरों व आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग के साथ दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।
गौरतलब रहे कि सोमवार से पहले जिले में डेंगू के 68 मामले थे। लेकिन, सोमवार को छह नए मरीज मिलने से मामलों की संख्या 74 पहुंच गई है। वहीं, अभी तक चिकनगुनिया के 8 मामले भी आ चुके हैं।
जीएमसी में अब रोजाना हो रहे है डेंगू के टेस्ट
जिस तरह से दूसरे व तीसरे दिन डेंगू के मामले आने लगे हैं वैसे ही जीएमसी में डेंगू के टेस्ट प्रकिया को बढ़ा दिया है। मौजूदा समय तक जीएमसी अस्पताल में डेंगू के 677 टेस्ट किए जा चुके है, जिनमें से 74 डेंगू संक्रमित मामले मिले हैं। चिकनगुनिया के भी अभी तक 200 टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अब जिले में दो या तीन दिन बाद डेंगू पॉजिटिव के 6 से 10 मामले आने लगे हैं। यह चिंता का सबब है, लेकिन विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जागरूकता अभियान सहित फॉगिंग व दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार को मिले छह संक्रमितों के घर व आसपास फॉगिंग करवाई गई है। साथ उक्त क्षेत्रों में विभाग की ओर से नजर भी रखी जा रही है।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें